दनुआ घाटी में पलटा कोयला लोडेड ट्रक, लगी 10 किमी तक लंबी जाम

News Saga Desk

हजारीबाग। हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। दनुआ घाटी में एक कोयला लोडेड ट्रक पलट गया, जिससे ट्रक के ड्राइवर और खलासी को हल्की चोटें आईं। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद, स्थानीय पुलिस प्रशासन और चोरदाहा चेकपोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान, लगभग 10 किमी तक लंबा जाम लग गया, जिसमें बिहार जाने वाली कई छोटी और बड़ी गाड़ियां फंस गईं। स्थानीय नागरिकों ने इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने और आवश्यक सुधार करने की मांग की है, क्योंकि दनुआ घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसे मौत की घाटी भी कहा जाता है। चौपारण थाना और चोरदाहा थाने की पुलिस यातायात को सुचारू करने में जुटी हुई है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More