अवैध संबंध को लेकर हजारीबाग SDO का पत्नी से विवाद

News Saga Desk

रांची/हजारीबाग। हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ पत्नी अनिता कुमारी को जलाने के आरोप में लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। एसडीओ के साले राजू कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर दर्ज एफआईआर में एसडीओ के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपी बनाया गया है।

पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध

एफआईआर में राजू कुमार ने कहा है कि बहन बार-बार कहती थी कि उसके पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होता था। इस मामले में एक बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी। तब एसडीओ ने कहा था कि आगे शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद फिर पति-पत्नी में विवाद हुआ। हमलोग आए तो एसडीओ ने कहा था कि जहां जाना है जाओ, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मैं अनुमंडल पदाधिकारी हूं। तुम सबको बर्बाद कर दूंगा। ऐसी ही धमकी एसडीओ के पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी ने भी दी थी।

बहन के जलने की सूचना देकर फोन काट दिया

राजू कुमार के मुताबिक 26 दिसंबर को सुबह 8:45 बजे एसडीओ के भाई ने फोन कर कहा कि अनिता जल गई है। यह कहकर फोन काट दिया। फिर मैंने फोन किया तो पता चला कि हजारीबाग के एक अस्पताल से बहन को रेफर कर दिया गया है। उन्हें बोकारो के बीजीएच ले जा रहे हैं। घटना कब हुई, कैसे हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बाद में पता चला कि घटना सुबह सात बजे की है। हमलोग बोकारो पहुंचे तो देखा कि बहन बुरी तरह से झुलस चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि वह 65 फीसदी तक झुलस गई है।

इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार पहले अपने ससुराल वालों को धमकी दिया था। इसके बाद अनिता को जान से मारने की नीयत से तारपीन का तेल डालकर जलाया गया। आग लगने के बाद अनिता चिल्ला रही थी और आरोपी उसे जला रहे थे। रांची के देवकमल हॉस्पिटल में वैंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मौत हो गई। इस मामले में हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

Read More