हजारीबाग: पुल के नीचे मिला पूर्व सैनिक का शव, संदिग्ध हालात में मौत पर परिजनों ने विशेष मेडिकल बोर्ड से जांच की मांग की

News Saga Desk

हजारीबाग। हजारीबाग के डंडई कला गांव में एक पूर्व सैनिक का शव पुल के नीचे पानी में मिला। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में हुई। उनकी मोटरसाइकिल भी पानी में पड़ी मिली।

मुफस्सिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने शव को कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा। अर्जुन सिंह सोमवार शाम से लापता थे। सुबह ग्रामीणों ने आहार के पुल के नीचे उनका शव देखा।

शव पर गंभीर चोट के कई निशान

मृतक के भतीजे आलोक सिंह ने बताया कि शव पर गंभीर चोट के कई निशान हैं। उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। परिजनों ने विशेष मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों की ओर से किसी पर शक जताए जाने पर उस दिशा में भी जांच होगी। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Read More News

प्रधानमंत्री मोतिहारी में 18 जुलाई को करेंगे जनसभा, बिहार को देंगे करीब 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई यानी शुक्रवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी...

धान की रोपाई में जुटे बाबूलाल मरांडी, तस्वीर साझा कर लिखा– “मिट्टी से जुड़ाव ही असली पहचान”

तस्वीर में दिख रहे ये शख्स झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हैं। बाबूलाल मरांडी एक बार फिर...

एक्शन में मंत्री योगेंद्र प्रसाद: श्राद्ध से लौटते ही किया विभाग का औचक निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले गायब

राज्य के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद आज एक्शन मोड में दिखे। अपने भाई के श्राद्ध कार्यक्रम से...

हजारीबाग: पुल के नीचे मिला पूर्व सैनिक का शव, संदिग्ध हालात में मौत पर परिजनों ने विशेष मेडिकल बोर्ड से जांच की मांग की

हजारीबाग के डंडई कला गांव में एक पूर्व सैनिक का शव पुल के नीचे पानी में मिला। मृतक की पहचान अर्जुन...

Read More