दिवाली की रात भाभी का खौफनाक कांड: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर भाभी ने देवर पर किया बर्बर हमला

News Saga Desk

आगरा के बरहन क्षेत्र के खेड़ी अडू गांव में दिवाली की रात एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने अपनी बहन के शादी प्रस्ताव को ठुकराने से गुस्से में आकर अपने देवर पर हमला कर दिया और उसका गुप्तांग काट दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला अपने देवर की शादी अपनी बहन से करवाना चाहती थी, लेकिन जब उसकी शादी मैनपुरी की एक अन्य लड़की से तय हो गई, तो वह बौखला गई। दिवाली की रात पूजा के बाद, उसने बहाने से देवर को कमरे में बुलाया और नुकीले हथियार से उस पर वार कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे खून से लथपथ हालत में पाया। घायल युवक को पहले एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स, दिल्ली रेफर कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी महिला फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में यह मामला गुस्से और बदले की भावना से प्रेरित अपराध बताया जा रहा है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More