अगले कुछ दिनों में गर्मी बरपाएगी कहर, जानिए अपने जिले का हाल

News Saga Desk

झारखंड में अभी ठीक से गर्मियां शुरू भी नहीं हुई है और लोग धुप और गर्मी से परेशां है, दिन ब दिन लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। बता दें कि झारखंड में अप्रैल का दूसरा सप्ताह लोगों के लिए गर्मी की कड़ी परीक्षा लेकर आने वाला है। ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में तापमान तेजी से बढ़ेगा और अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक उछाल देखने को मिल सकता है।

आसमान साफ रहने और किसी भी मौसमी सिस्टम के सक्रिय नहीं होने की वजह से तेज धूप सीधे जमीन पर पड़ेगी, जिससे दिन के समय झुलसाने वाली गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 और 17 अप्रैल को राज्य के 13 जिलों में लू जैसी स्थिति बन सकती है।

इन जिलों में राँची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूँटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। इन इलाकों में दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

राँची और आसपास के क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ दिखेगा। 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में तेज गर्मी के साथ रात में हल्की उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल राज्य में कोई प्रभावी मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। आमतौर पर इस समय पश्चिमी विक्षोभ या स्थानीय सिस्टम के कारण हल्की बारिश होती है, लेकिन इस बार ऐसे संकेत नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है।

हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Read More News

वित्तीय संकट को लेकर BJP का हमला कहा – कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन ट्रेजरी घोटाले की जांच पर सवाल

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य इस समय वित्तीय संकट के...

रांची में सिदो-कान्हू जयंती पर CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, झारखंड को बताया वीरों की भूमि

रांची: राजधानी रांची के सिदो-कान्हू उद्यान, मोरहाबादी में शनिवार को यानी आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

Read More