झारखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए यलो चेतावनी जारी

News Saga Desk

रांची। झारखंड में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और कई जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़ और पश्चिम सिंहभूम में मंगलवार को भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 26 जून को रांची, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज बारिश के साथ वज्रपात और आंधी की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची में तेज हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 29 जून तक झारखंड में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। सोमवार को रांची में हुई मूसलधार बारिश के कारण 44 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। शहर के बिरसा चौक, बंधु नगर, सेवा सदन रोड और कांके रोड जैसे इलाकों में जलभराव हो गया। पंडरा रोड पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं, और कई घरों में नाले का पानी घुस गया। स्कूलों ने स्थिति को देखते हुए बच्चों को समय से पहले छुट्टी दे दी।

अन्य जिलों की स्थिति भी चिंताजनक है। खूंटी के तोरपा में बनई नदी पर बना पुल पानी में बह गया, जिससे इलाके का संपर्क टूट गया। लातेहार में औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे घर खतरे में हैं। जमशेदपुर में 247 मिमी बारिश हुई, जिससे कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। वहीं, बोकारो में तेनुघाट डैम के गेट खोलने पड़े हैं। राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है।

डीसी का निर्देश- नुकसान का करें आकलन

वहीं, रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शहर में लगातार हो रही बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने फसल क्षति और मकान के बुनियादी ढांचे को नुकसान का आकलन करने को कहा है। इसके लिए सभी अंचलाधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा कर मुआवजे के लिए रिकॉर्ड तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इधर, संबंधित रिपोर्ट को जल्द ही विभाग में जमा करने को कहा गया। इसके लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर त्वरित संचार और समन्वय स्थापित करने को कहा गया है।  इसके अलावा डीसी ने भविष्य में ऐसी घटना से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन योजना को अपडेट करने का भी निर्देश दिया है। 


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More