29 जून को झारखंड के उत्तरी-मध्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

News Saga Desk

रांची। राज्य के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों में रविवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। जिन जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है उनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं।

इधर, राज्य भर में दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून सक्रिय है। एक जून से 27 जून तक राज्य में 160.2 की तुलना में 298.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से बारिश से 86 प्रतिशत अधिक है। पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी में 105 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान रांची में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश की फुहार पड़ी। शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.6, जमशेदपुर में 31.3, डालटेनगंज में 30.8, बोकारो में 32.5 और चाईबासा में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More