राजधानी रांची सहित इन इलाकों में आज भारी बारिश, अलर्ट जारी

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आज गुरुवार की सुबह भी रांची में बारिश देखने को मिली है। और ऐसी सम्भावना जताई गयी है कि दोपहर के बाद भी कोल्हान समेत कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगले 5 दिनों तक राज्य में बादल छाये रहेंगे। जिससे इस साल के दुर्गा पूजा पर काफी असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से निम्न दवाब का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसका सीधा असर झारखंड पर पड़ रहा है। वहीं 24 घंटों में भी राज्य के कई इलाकों में काफी अच्छी बारिश देखने को मिली है। जिसमें राजधानी रांची में सबसे अधिक बारिश दर्ज किया गया। जिसमें रांची के मांडर में 140.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। और रांची के कांके में 50.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।


Read More News

Read More