मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

NEWS SAGA DESK

रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में सम्मिलित होकर स्मृति शेष जलेश्वरी देवी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने श्री विनोद कुमार पाण्डेय तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More