हेमंत सोरेन पहुंचे नवीन जायसवाल की पुत्री के आशीर्वाद समारोह में, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

News Saga Desk

हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची के दीपाटोली, कटहल मोड़ स्थित हटिया विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचकर उनकी पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। दोनों ने नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और हार्दिक बधाई दी।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक नवीन जायसवाल और उनके परिजनों से मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं, कल्पना सोरेन ने भी नवदंपति को मंगलकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह कार्यक्रम पारिवारिक और सामाजिक माहौल में संपन्न हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों और परिजनों की उपस्थिति रही।

Read More News

Read More