हजारीबाग संप्रेक्षण गृह और केंद्रीय कारा का हाईकोर्ट जज सुजीत नारायण प्रसाद ने किया निरीक्षण

News Saga Desk

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने शुक्रवार को हजारीबाग स्थित संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) और लोक नायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन सहित झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने संप्रेक्षण गृह के पूरे परिसर का अवलोकन किया और वहां रह रहे सजायाफ्ता किशोरों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने किशोरों को दिए जाने वाले भोजन, किशोर न्याय बोर्ड से जुड़ी व्यवस्थाएं, पुस्तकालय, परामर्श कक्ष, चिकित्सा कक्ष, भोजनालय, हॉस्टल, शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद न्यायाधीश ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संप्रेक्षण गृह के किशोरों ने स्वागत स्वरूप योग और व्यायाम की प्रस्तुति दी, जिसे न्यायाधीश ने सराहते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इसके बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कारा परिसर का भ्रमण कर कैदियों को उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और कैदियों से संवाद किया। न्यायाधीश ने कहा कि प्रत्येक कैदी को अपने विरुद्ध चल रहे मुकदमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने महिला वार्ड, अस्पताल वार्ड सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया और कारा प्रशासन को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More