हिंदी सिनेमा ने खोया हास्य का बादशाह, अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई, 21 अक्टूबर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन गोवर्धन असरानी, जिन्हें दर्शक असरानी नाम से जानते हैं, का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले चार दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और लंबी बीमारी से जूझ रहे थे।

बताया गया कि असरानी ने दिवाली की शाम करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। मूल रूप से जयपुर, राजस्थान के रहने वाले असरानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर से पूरी की थी।

सिनेमा जगत में छोड़ी अमिट छाप

असरानी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में सैकड़ों फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। वे हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल रहे, जिन्होंने हास्य और अभिनय—दोनों का शानदार संगम प्रस्तुत किया।

उनकी चर्चित फिल्मों में ‘शोले’, ‘चुपके-चुपके’, ‘अभिमान’, ‘छोटी सी बात’, ‘भूल भुलैया’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’ — शोले फिल्म का उनका यह डायलॉग आज भी लोगों की ज़ुबान पर है और उनकी पहचान बन चुका है।

असरानी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म जगत के दिग्गजों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने हंसी के ज़रिए सिनेमा को नया आयाम दिया और अपने अभिनय से करोड़ों दिलों में जगह बनाई।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More