हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 26 सदस्यीय भारतीय महिला टीम घोषित की

News Saga Desk

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने सोमवार को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। यह दौरा 26 अप्रैल से 4 मई 2025 तक पर्थ हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस पांच मैचों की सीरीज में भारत पहले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ए टीम से खेलेगा, जबकि इसके बाद तीन मुकाबले सीनियर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ होंगे। इस दौरे के लिए टीम की कमान अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे को सौंपी गई है, जबकि अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। यह दौरा भारतीय टीम के लिए आगामी जून में यूरोप में होने वाली एफआईएच प्रो लीग 2024-25 की तैयारियों के तहत महत्वपूर्ण साबित होगा।

उल्लेखनीय रूप से पांच खिलाड़ियों ज्योति सिंह, सुजाता कुजूर, अजमीना कुजूर, पूजा यादव और महिमा टेटे को सीनियर टीम में शामिल किया गया है और वे सीनियर टीम में पदार्पण करने के लिए उत्सुक होंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने टीम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “यह ऑस्ट्रेलिया दौरा हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां हम शीर्ष स्तर की प्रतिस्पर्धा के खिलाफ अपनी स्किल्स और रणनीतियों का परीक्षण करेंगे। हमने एक संतुलित टीम का चयन किया है, जिसमें अनुभव और नई ऊर्जा का मिश्रण है। यह देखकर अच्छा लगता है कि युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों और सीनियर कैंपों में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अपनी जगह बनाई है।”

कोच ने कहा, “हमने बेंगलुरु में राष्ट्रीय कैंप में अच्छा प्रशिक्षण लिया है और टीम मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छी स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया ए और हॉकीरूस के खिलाफ खेलने से हमें यूरोपियन प्रो लीग से पहले अपनी खेल शैली को बेहतर करने में मदद मिलेगी। हम फिटनेस, निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक दृढ़ता को मजबूत कर रहे हैं ताकि हम उच्च दबाव वाली स्थितियों में भी संयमित और प्रतिस्पर्धी बने रहें।”

26 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर- सविता, बिचू देवी खारीबाम।

डिफेंडर्स- ज्योति सिंह, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, सुजाता कुजूर, सुमन देवी थौदम, ज्योति, अजमीना कुजूर और साक्षी राणा।

मिडफील्डर- सलीमा टेटे (कप्तान) वैष्णवी विट्ठल फाल्के,नेहा, शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनीता टोप्पो, महिमा टेटे, पूजा यादव और लालरेमसियामी।

फॉरवर्ड- नवनीत कौर (उपकप्तान), दीपिका, रुतजा दादासो पिसल, मुमताज खान, बलजीत कौर, दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग।

स्टैंडबाय खिलाड़ी- बंसरी सोलंकी (गोलकीपर),अंजना डुंडुंग, लालथंतलुंगी (डिफेंडर), साक्षी शुक्ला,खैदेम शिलेमा चानू (मिडफील्डर),दीपी मोनिका टोप्पो, सोनम (फॉरवर्ड)।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More