News Saga Desk
रांची: हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और महानिदेशक आर.के. श्रीवास्तव ने शनिवार को लोक भवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को रांची में आयोजित होने वाली पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन मैच में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।
हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि पुरुष हॉकी इंडिया लीग का आयोजन 3 जनवरी 2026 से शुरू होगा, जिसके मुकाबले चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में खेले जाएंगे। रांची में लीग का उद्घाटन मुकाबला 11 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है।
मुलाकात के दौरान लीग के सफल आयोजन, खेल सुविधाओं और दर्शकों की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने हॉकी इंडिया लीग के आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
No Comment! Be the first one.