होंडा SP125 भारतीय मार्केट में लॉन्च: शुरुआती कीमत 91,771

News Saga Desk

नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने होंडा SP125 का 2025 मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 125cc की प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल में OBD2B एमिशन नॉर्म्स के अनुसार इंजन में बदलाव किए गए हैं। बाइक अब कुछ कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ आती है और इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक ई-20 पेट्रोल पर भी दौड़ेगी।

कंपनी ने बाइक को दो वैरिएंट में पेश किया है। इसके अलॉय व्हील्स के साथ फ्रंट ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत 91,771 रुपए है और अलॉय वैरिएंट वाले फ्रंट डिस्क ब्रेक की कीमत 1,00,284 रुपए है, सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली हैं। 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिल सेग्मेंट में होंडा SP125 का मुकाबला हीरो ग्लेमर, हीरो सुपर स्प्लेंडर, होंडा शाइन, TVS राइडर आदि से होगा।

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

February 4, 2026

Read More News

Read More