गोवा क्लब में भयावह आग, 25 लोगों की मौत, हादसे की जांच के निर्देश

NEWS SAGA DESK

पणजी: गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में बीती रात भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में कई पर्यटक भी शामिल हैं. आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दुख व्यक्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि इस घटना में गई कीमती जिंदगियों के लिए वह शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करती हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर स्थिति की जानकारी ली. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

आधी रात को लगी आग, रेस्क्यू में लगी पूरी रात

एएनआई के मुताबिक घटना की सूचना रात 12:04 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को मिली. फायर ब्रिगेड, पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रात भर राहत-बचाव कार्य चले. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और सभी शव निकाल लिए गए हैं.

सीएम सावंत बोले-सख्त कार्रवाई होगी

मुख्यमंत्री सावंत ने इस हादसे को राज्य के लिए बड़ा झटका बताया. उन्होंने कहा, “गोवा जैसे पर्यटन राज्य में ऐसी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

डीजीपी का बयान

गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि सभी मृतकों की पहचान कर परिवारों को सूचित किया जा रहा है.

स्थानीय विधायक माइकल लोबो का बयान

विधायक माइकल लोबो ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है. उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और 20 पुरुष शामिल हैं. कई लोग बेसमेंट में काम कर रहे थे और दम घुटने से उनकी मौत हुई. लोबो ने कहा कि राज्य के सभी क्लबों का सेफ्टी ऑडिट किया जाना अब बेहद जरूरी हो गया है.

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More