राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 4 युवकों की मौके पर मौत

राजस्थान, बाड़मेर। बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में देर रात करीब 2:30 बजे एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर के बाद स्कार्पियो में आग लग गई, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि मृतक सभी दोस्त किसी काम से स्कॉर्पियो में घर लौट रहे थे। दुर्घटना स्थल घर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। मृतकों की पहचान मोहन सिंह, शंभू सिंह, पंचाराम देवासी और प्रकाश के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच थी।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ध्यान रहे कि यह घटना बीते दिन जैसलमेर में हुई बस आगजनी की त्रासदी के ठीक एक दिन बाद हुई है, जिसमें 20 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर गंभीर चिंता को उजागर किया है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More