8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? चपरासी से लेकर IAS अफसर तक का देखें नया कैलकुलेशन

News saga Desk  

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग के लागू होने को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार है। 7वां वेतन आयोग इस साल समाप्त हो रहा है। अगले साल से 8वें वेतन आयोग के लागू होने की उम्मीद है। केंद्र की मोदी सरकार ने 16 जनवरी 2025 को केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी दी थी। इस मंजूरी के बाद लाखों लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह आयोग कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन में बदलाव की सिफारिश करेगा। सिफारिशों के आधार पर ही वेतन मे वृद्धि की जाएगी। लेकिन सवाल यह है कि आखिर 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद चपरासी से लेकर एक IAS अधिकारी की सैलरी कितनी हो जाएगी। आइए जानने की कोशिश करते हैं।

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि यह 1 जनवरी 2026 से यह लागू होगा।हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें देरी हो सकती है। लेकिन फिर भी इसके लागू होने की संभावना 1 जनवरी 2026 तक लगाई जा रही है।

इससे पहले 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था और 31 दिसंबर 2025 को  यह खत्म होने वाला है। अब इसकी जगह 8वां वेतन आयोग लेगा जो नई सैलरी तय करेगा।

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर तय करेगी सैलरी

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर ही सैलरी तय करेगा। यह मौजूदा सैलरी को बढ़ाने का एक तरीका है, जिसका इस्तेमाल आयोग करा है।  7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिसने न्यूनतम सैलरी को 7,000 से 18,000 रुपये किया। अब 8वें आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 हो सकता है। हालांकि, यह आयोग पर निर्भर करता है कि वह कितना करता है।  कर्मचारी संगठन NC-JCM ने 2.86 या इससे ज्यादा की मांग की है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह 1.92 से 2.86 के बीच रह सकता है।

8वें वेतन आयोग के लागू होते ही कितनी हो जाएगी सैलरी?

अगर हम 2.86 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से सैलरी का अनुमान लगाएं तो यह इस प्रकार हो सकती है।

चपरासी (लेवल-1): अभी 18,000 रुपये, नई सैलरी 51,480 रुपये। पेंशन 9,000 से बढ़कर 25,740 रुपये।  

लेवल-2 कर्मचारी: अभी 19,900 रुपये, नई सैलरी 56,914 रुपये।  

लेवल-6 (मध्य-स्तरीय): अभी 35,400 रुपये, नई सैलरी 1,01,244 रुपये।  

IAS/IPS (लेवल-10): अभी 56,100 रुपये, नई सैलरी 1,60,446 रुपये।

यह सिर्फ एक अनुमान है। आयोग की सिफारिशों के आधार पर ही सैलरी में इजाफा होगा। कई ब्रोकरेज एजेंसियों ने भी इसी के आसपास फिटमेंट फैक्टर रहने का अनुमान लगाया है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More