वर्कआउट के दौरान कैसे लें सही तरीके से सांस? जानें एक्सरसाइज के लिए ब्रीदिंग टेक्निक

News Saga Desk

जब हम वर्कआउट करने जाते हैं तो मन कई तरह के सवाल होते हैं, जैसे कौन-सी एक्सरसाइज करें, कितनी तेजी से करें, कितना वजन उठाएं आदि, लेकिन इसमें सांस लेने की बात (Correct Breathing Technique for Workout) सबसे नीचे रह जाती है।

जब आप मुश्किल एक्सरसाइज करने लगते हैं, तो स्वाभाविक तौर पर आपका शरीर ज्यादा कार्बन डाइआक्साइड रिलीज करता है और इसे बाहर निकालने के लिए आप तेजी से सांस लेने लगते हैं और ज्यादा आक्सीजन लेने की कोशिश करते हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि जरूरत और प्रयास के अनुरूप शरीर को सांस घटाना और बढ़ाना चाहिए। हालांकि, शोध से पता चलता है कि डायफ्रामिक ब्रीदिंग जैसी तकनीक एरोबिक या इंटेंस एनारोबिक के दौरान सहायक होती हैं। कसरत करते हुए छोटी और उथली सांस लेने से बचना चाहिए, ताकि पर्याप्त आक्सीजन मिलती रहे।

एरोबिक वर्कआउट के समय पेट से सांस लेना बेहतर

व्यायाम को बेहतर बनाने के लिए आप डायफ्रामिक या पेट से सांस लेने का प्रयास कर सकते हैं। दरअसल, डायफ्राम फेफड़ों के आधार पर स्थित मांसपेशी होती है। वहीं पेट से सांस लेने से आपके शरीर में अधिक आक्सीजन पहुंचती है। अगर पता नहीं है कि, तो मगरमच्छ की तरह सांस लेने का अभ्यास कर सकते हैं।

इसके लिए फर्श पर पेट के बल लेट जाएं और हाथों को माथे के नीचे रखें। जब आप सांस लेते हैं कि पेट फर्श से दबता है, इससे पीठे के निचले हिस्से और पसलियों में फैलाव होता है। पेट से सांस लेने के दौरान भी कुछ ऐसा ही होता है। इसके बाद प्रतिदिन कुछ समय के लिए इस तरीके से सांस लेने का अभ्यास कर सकते हैं।

रिसर्च बताते हैं कि डायफ्रामिक श्वसन से व्यायाम में भले ही तीन से पांच प्रतिशत का सुधार दिखे, लेकिन इससे अन्य सकारात्मक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जैसे रक्तचाप को कम करने आराम के समय हार्टरेट को कम करने में मदद मिलती है।

सुधार के लिए लय बदलें

वर्कआउट के बाद बाक्स ब्रीदिंग कर सकते हैं, जिसमें चार सेकंड के लिए सांस अंदर लें, उसे थोड़ी देर रोकें और फिर चार सेकंड तक बाहर छोड़ें। दूसरा तरीका है सांस लेने के मुकाबले उसे देर तक छोड़ें। जब सांस लेते हैं तो हृदय गति तेज होती है और छोड़ते हैं तो धीमी।

इसे बहुत मुश्किल मत बनाइए

वर्षों से कुछ वेलनेस इन्फ्लुएंशर्स दावा करते हैं कि नाक से सांस लेने से कसरत बेहतर होती है। नाक से लेने से अस्थमा वाले लोगों को कुछ लाभ मिल सकता है, क्योंकि नाक और फिर फेफड़े में जाने के दौरान हवाइससे थोड़ी गर्म और आद्र हो जाती है। हालांकि, यह व्यायाम को कैसा सुधारता है, इस पर अधिक शोध करने के जरूरत है। आप जितना तीव्र व्यायाम करेंगे, नाक से सांस लेना उतना ही मुश्किल होता जाएगा।

अगर दौड़ते या तेजी से कसरत करते हुए नाक से सांस लेने की कोशिश करेंगे तो एयर हैंगर का आभास होता है। आपकी छाती जकड़ जाती है और सांस लेने के लिए आप हांफने लगते हैं। नाक से सांस लेने के अलावा, कुछप्रशिक्षक दौड़ते समय विशिष्ट श्वास गति की सलाह देते हैं, जैसे तीन कदम तक सांस लेना और दो कदम तक सांस छोड़ना। हालांकि, शोध बताते हैं कि दौड़ते समय सामान्य तरीके सांस लेना ही सबसे बेहतर है। आपका शरीर प्रायः पहले से ही गति के साथ सांस को समन्वयित कर लेता है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More