एग्जिट पोल : बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनने के आसार

NEWS SAGA DESK

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब 14 नवंबर को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे सामने आएंगे। इससे पहले मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है।

छह एजेंसियों—मैट्रिक्स आइडियाज, पीपल्स पल्स, जेवीसी पोल, पीपल्स इनसाइट, चाणक्य स्ट्रेटजीज और पोल डायरी—ने अपने सर्वे में भाजपा गठबंधन (एनडीए) को बहुमत से आगे बताया है। सभी एजेंसियों के अनुमानों के अनुसार, एनडीए को कम से कम 133 और अधिकतम 209 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, राजद गठबंधन (महागठबंधन) को 70 से 109 सीटों तक सीमित बताया गया है।

जनस्वराज और अन्य दलों को कुछ सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

एग्जिट पोल के इन नतीजों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की संभावना मजबूत है। हालांकि, अंतिम फैसला 14 नवंबर को होने वाली मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।

Read More News

झारखंड में शिक्षा विभाग के फर्जी वादों का खुलासा, भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाताओं को बताया

रांची | राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाता...

Read More