भारी मात्रा में नकली शराब बरामद, एक गिरफ्तार 

News Saga Desk

हजारीबाग। जिला के कटकमदाग थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात भारी मात्रा में शराब बरामद की है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन मामले की जानकारी दी। पंकज कुमार ने बताया कि हुरूदाग गांव में एक व्यक्ति के जरिये नकली शराब बनाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस के जरिये टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इसी दौरान एक व्यक्ति को भी पुलिस पकड़ने में सफलता पाई। और दो फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम क्रिस्टोपाल हंस (22) बताया गया है। इसके पास से एक मोटरसाइकिल, मोबाईल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि शराब करीब 43 लाख रुपये का बरामद हुआ है। इसके अलावा कांच का खाली बोतल जिसमे नकली शराब भरकर बेचने का काम करते थे वह भी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपित को बुधवार को जेल भेज दिया गया है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More