कॉकरोच ने नाक में कर रखा है दम, तो आजमाएं 5 घरेलू नुस्‍खे; घर से दुम दबाकर भाग जाएंगे सारे कॉकरोच

News Saga Desk  

नई द‍िल्‍ली। गर्मियों में घर को साफ-सुथरा रखना जरूरी होता है। अगर इन पर ध्‍यान नहीं द‍िया जाए तो कीड़े मकोड़ों का आतंक बढ़ जाता है। इस मौसम में ज्‍यादातर लोगों के घरों में कॉकरोच की संख्‍या बढ़ जाती है। रसाेई से लेकर पूरे घर में ये सरपट दौड़ लगाते हैं। इन्हें गर्म, नमी और अंधेरी जगहें बहुत पसंद होती हैं। रात के समय तो इनका आतंक और भी बढ़ जाता है।

ऐसे में एक बड़ी समस्‍या खड़ी हो जाती है। राशन का सामान हो या खाने-पीने के बर्तन, ये हर जगह पहुंच जाते हैं। इससे सेहत को भी नुकसान हो सकता है। इन्हें भगाने के लिए वैसे तो बाजार में कई तरह के स्‍प्रे मि‍ल जाएंगे लेक‍िन ये केमिकल वाले प्रोडक्ट्स कुछ खास कमाल भी नहीं कर पाते हैं और ये सेहत के ल‍िहाज से भी अच्छे नहीं होते हैं। आज हम आपको कॉकरोच भगाने के कुछ घरेलू नुस्‍खे बताने जा रहे हैं। अगर आपने इन्‍हें आजमा ल‍िया तो आप अपने घर को कॉकरोच फ्री बना सकती हैं। आइए उन नुस्‍खों के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से-

बेकिंग सोडा और चीनी

कॉकरोच को भगाने का सबसे असरदार तरीका है बेक‍िंग सोडा और चीनी। इसे आजमाने के ल‍िए आपको एक कटोरी में बराबर मात्रा में बेक‍िंग सोडा और चीनी म‍िलाना होगा। अब इन्‍हें उन जगहों पर छि‍ड़कना होगा जहां कॉकरोचों की संख्‍या ज्‍यादा होती है। कुछ ही द‍िन में ये घर के बाहर नजर आएंगे।

तेजपत्‍ता

कॉकरोच भगाने के लिए आप तेजपत्ते का इस्तेमाल भी असरदार माना जाता है। तेजपत्ते की गंध से कॉकरोच दूर भागते हैं। आप कुछ तेजपत्ता लें और इन्‍हें पानी में भिगो लें। अब जहां भी आपको कॉकरोच द‍िखें, उनके ऊपर ये पानी छ‍िड़क दें। इससे कॉकरोच भागने लगते हैं।

मिट्टी का तेल

आप सभी के घर में मिट्टी का तेल जरूर होता होगा। इससे आप सिंक या कैबिनेट्स में छिपे कॉकरोच को आसानी से भगा सकते हैं। म‍िट्टी के तेल में थोड़ा सा पानी म‍िलाकर उन जगहों पर छ‍िड़कना होगा जहां कॉकरोच अपना डेरा जमाए हुए हैं। इससे कुछ ही समय में आपको कॉकरोच के आतंक से नि‍जात म‍िल जाएगा।

व‍िनेगर

आपने देखा होगा जहां सबसे ज्‍यादा गंदगी होती है, वहीं पर कॉकरोच ज्‍यादा पनपते हैं। इसके लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़े गर्म पानी में विनेगर डालें और इस घोल को उन जगहों पर छ‍िड़कें जहां इनकी संख्‍या ज्‍यादा होती है। इससे अंदर छिपे बैठे कॉकरोच बाहर निकल जाएंगे।

लौंग

कॉकरोच भगाने के ल‍िए लौंग एक कारगर उपाय है। इसकी महक से ये दूर भागते हैं। जहां इनका झुंड देखने को म‍िलता है, वहां पर कुछ लौंग डाल दें। इसकी महक से कॉकरोच आपका घर छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More