1739 में आक्रमणकारी नादिर शाह की सेना ने 58 दिनों तक कत्लेआम मचाया था

News Saga Desk

Today’s History, 22 March 2026 : आज वर्तमान (Present) है, कल (Yesterday) गुजरा हुआ समय (Past) है और दूसरा कल (Tomorrow) आने वाला समय (Future)। गुजरा हुआ अतीत या इतिहास है। आने वाला भविष्य है। अतीत या इतिहास ज्ञानवर्धन (Knowledge Enhancement) का एक साधन है। इतिहास वर्तमान को दृष्टि (Vision) देता है और भविष्य को दिशा (Direction)। अतः हम संक्षेप (Briefly) में आज के दिन का इतिहास में महत्व से आपको रूबरू करा रहे हैं।

22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

752 – स्टीफेन द्वितीय 23वें कैथोलिक पोप चुने गये।

1739 – आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली में जनसंहार की इजाजत दी। यह कत्लेआम 58 दिनों तक चला।

1873 – पुएरटो रिको में दास प्रथा को खत्म किया गया।

1882 – घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान हुई। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1888 – इंग्लिश फुटबॉल लीग की स्थापना।

1890 – रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।

1912 – बंगाल प्रेसि‍डेंसी से अलग बिहार राज्य की स्थापना हुई।

1917 – रूस की नई सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश बना।

1923 – पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण।

1942 – सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया।

1946 – ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर हस्ताक्षर किये।

1947 – लार्ड लुईस माउंटबेटन आखिरी वायसराय के रूप में भारत आये।

1954 – अमेरिका में मिशीगन के साउथफील्ड में पहला शॉपिंग मॉल खोला गया।

1956 – अमरीका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण जेल हुई।

1957 – शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर अंगीकार किया गया।

1958 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया।

1960 – आर्थर लियोनार्डो स्चाव्लो और चाल्र्स हार्ड तोव्नेस को लेजर के लिए पहला पेटेंट मिला।

1964 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली विंटेज कार रैली निकाली गई।

1969 – इंडियन पेट्रोकैमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।

1977 – श्रीमती इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।

1978 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1979 – इजरायल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी।

1982 – नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन पर लिए रवाना किया।

1995 – रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात पृथ्वी के लिए रवाना।

1999 – भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार।

1999 – जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।

2000 – दक्षिण अमेरिका के कोरू से इनसेट 3बी का प्रक्षेपण किया गया।

2002 – ब्रिटेन में गले के नीचे पूरे शरीर में लकवे से ग्रस्त एक महिला को इच्छा मृत्यु का अधिकार दिया गया।

2003 – पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की ।

2003 – गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने
का सिलसिला जारी रखा।

2005 – हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।

2010 – केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यी समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टी करते हुए 218 करोड का हर्जाना माँगने
की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक प्राधिकरण के गठन की शिफारिश की।

2010 – भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तड़के गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।

2019 – अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया , भारत पर आतंकी हमले हुए तो खैर नहीं।

2019 – कर्नाटक में मिले ऐतिहासिक सुपरनोवा के अभिलेख।

2019 – नासा के एक यान ने एस्टेरॉयड बेन्नू पर खोजे पानी के अंश।

2019 – चीनी वैज्ञानिकों ने की 24 करोड़ साल पुरानी मछली की प्रजाति ( युडाइचितस )की पहचान।

2019 – बिराट नगर में मेजबान नेपाल को हराकर भारत ने लगातार पांचवी बार सैफ महिला फुटबाल चैम्पियनशिप का खिताब बरकरार रखा।

2020 – कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पीएम मोदी की अपील जनता कर्फ्यू का का पूरे देश में असर दिखा।

2021 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍व जल दिवस के अवसर पर कैच द रेन यानी वर्षा जल संचय अभियान का वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से शुभारंभ किया।

2021 – लोकसभा से मंजूरी मिलने के बाद बीमा संशोधन विधेयक, 2021 को संसद ने पारित कर दिया।

2022 – पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में TMC नेता की हत्‍या के बदला लेने के लिए लगभग एक दर्जन घरों में लगाई आग से 8 से ज्यादा सदस्यों की जलकर मौत हुई।

2022 – फ्रांस ने यूक्रेन को पोलैंड के रास्‍ते 55 मीट्रिक टन मानवीय सहायता भेजी।

2022 – पड़ोसी देशों के बीच सहयोग मजबूत करने के बारे में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी त्रिपुरा में शुरू हुई।

2023 – तमिलनाडु के कांचीपुरम में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत व 17 लोग घायल हुए।

2023 – अर्जेंटीना में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया।

2023 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिकंदराबाद के बोलारम में ऐतिहासिक राष्ट्रपति निलयम जनता के लिए खोल दिया।

2023 – भारतीय मानक ब्यूरो ने अपनी अनूठी पहल “मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखो” के तहत पाठ्य योजनाओं की पहली श्रृंखला शुरू की।

22 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1877 – टी. वी. सुन्दरम अयंगर – भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।

1882 – मुंशी दयानारायण निगम – उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक।

1885 – गुलाम याज़दानी – भारतीय पुरातत्त्व वैज्ञानिक थे।

1894 – सूर्य सेन – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

1922 – चिन्तामणी पानिग्रही – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक थे।

1929 – अनिसेत्ति रघुवीर – असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

1960 – रागिनी त्रिवेदी – भारतीय शास्त्रीय संगीतकार।

1961 – जुएल उरांव, 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री।

22 मार्च को हुए निधन

1971 – हनुमान प्रसाद पोद्दार, स्वतंत्रता सेनानी ।हनुमान प्रसाद पोद्दार का नाम गीता प्रेस स्थापित करने के लिये भारत व विश्व में प्रसिद्ध है।

1977 – ए. के. गोपालन – केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी।

2000 – वमुज़ो फेसाओ – नागालैंड के आठवें मुख्यमंत्री रहे।

2007 – उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति, भारतीय दार्शनिक।

2014 – यशवंत विठोबा चित्ताल – अग्रणी कन्नड़ कथा लेखक थे।

2019 – कर्नाटक के मंत्री सीएस शिवल्ली का दिल का दौरा पड़ने से निधन।

2021 – एल्गिन गे बायलर एक अमेरिकी पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी, कोच और कार्यकारी थे।

2021 – दिग्गज लेखक – निर्देशक सागर सरहदी (87) का निधन हुआ।

2023 – अंग्रेजी फुटबॉल खिलाड़ी और मैनेजर एंथोनी नैप (86) का निधन हुआ।

22 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • आचार्य विमलसागर जी महाराज मुनि दीक्षा
  • बिहार स्थापना दिवस 112वाँ।
  • विश्व जल सरंक्षण दिवस।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More