News Saga Desk
रांची। रांची के दो बिल्डर, अभय सिंह और जय सिंह, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे लूटपाट का शिकार हो गए। यह घटना बोकारो जिले के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अलकुशा मोड़ के पास हुई। दोनों बिल्डर कार से रांची से सिंदरी (धनबाद) जा रहे थे, जहाँ उन्हें अपने एक मित्र को पैसे देने थे। रास्ते में अपराधियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर उनकी गाड़ी रुकवा ली और उन्हें जबरन कार से उतारकर अगवा कर लिया। इसके बाद अपराधी उन्हें अपनी कार में बैठाकर 50 लाख रुपये लूट लिए और फिर दोनों को रास्ते में ही फेंक कर फरार हो गए।
घटना के समय अलकुशा मोड़ पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने अपराधियों की गतिविधि देखकर उन पर पथराव किया, लेकिन अपराधी तेजी से धनबाद की ओर भाग निकले। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बिल्डरों के पास इतनी बड़ी रकम नकद में कहां से आई।
No Comment! Be the first one.