धनबाद में अपराधियों का कहर, दिनदहाड़े महिला पुलिसकर्मी और अस्पतालकर्मी बनी चेन स्नैचिंग की शिकार

News Saga Desk

धनबाद। धनबाद में बाइकर्स गैंग का उत्पात बढ़ गया है। अब वे महिला पुलिसकर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को धनबाद थाना क्षेत्र में चेन झपटने की दो-दो घटनाएं घटीं। इसमें एक महिला अस्तालकर्मी व एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया। धनबाद से छिनतई का एक मामला सामने आया है, जहां बीते शुक्रवार को धनबाद थाना क्षेत्र में चेन झपटने की दो-दो घटनाएं घटीं। जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी  और एक अस्पतालकर्मी  को निशाना बनाया गया। पहली घटना में बाइक सवार अपराधियों ने धैया लाहबनी निवासी दिनेश पासवान की पत्नी लीला देवी की चेन उसके गले से खींच ली।

उन्होंने मामले को लेकर बताया कि वह एक अस्पताल में काम करती है। और अपराह्न में काम खत्म कर अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह लाहबनी धैया स्थित सरकारी स्कूल के पास पहुंची, इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आये और पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपटकर ले उड़े। जब तक वह शोर मचाती तब तक बाइक सवार अपराधी तेज रफ्तार में बहुत निकल चुके थे। घटना की शिकायत करने महिला तुरंत नजदीकी थाने गई। और लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पसूली घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। 

वहीं दूसरी घटना में अपराधियों ने महिला पुलिसकर्मी के गले से चेन खींच ली। जिसके बाद पीडिता प्रीति कुमार धनबाद थाना प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंची। प्रीति कुमार ने बताया कि वह वायरलेस ऑफिस में कांस्टेबल के पद पर हैं। और वह धीरेंद्र पुरम में रहती है। शाम को अपने कॉलोनी में टहल रही थीं, इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये और उनके गले से चेन झपटकर फरार हो गए। प्रीति ने बताया कि बाइक चलाने वाला नीले रंग की शर्ट व पीछे बैठा युवक काले रंग की शर्ट पहने हुए था। जिसके बाद पुलिस दोनों की खोजबीन में जुट गई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 


Read More News

Read More