गुमला में अपराधी ने व्यवसायी को मारी गोली, लूटपाट कर कैश भी ले गये

News Saga Desk

गुमला। गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत क़ासिर बाजार में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी और मौके से नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला प्राथमिक रूप से लूटपाट के इरादे से की गई गोलीबारी का प्रतीत होता है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुये डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार। जांच में जुटी पुलिस अपराधियों ने दिन दहाड़े घटना को अंजाम देकर पुलिस को दी चुनौती। परिवार वालों ने बताया कि राजकुमार विभिन्न बाजार में जाकर ग्रामीणों से धान की खरीद बिक्री किया करता था। उसी क्रम में आज क़ासिर बाजार गया था। उसी दौरान यह घटना घटी है। घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More