रांची में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 4.19 लाख लाभुकों को अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान

News Saga Desk

रांची। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को दूसरे चरण में भी अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। दूसरे चरण में कुल 79 हजार 553 लाभुकों के बैंक खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। सभी लाभुकों के बीच आधार बेस्ड बैंक खाते में 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 की राशि का भुगतान किया गया है।

इससे पहले 04 जून 2025 को जिला में प्रथम चरण में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया था। दोनों चरणों में अब तक 4 लाख 19 हजार 616 लाभुकों के मध्य 104 करोड़ 90 लाख 40 हजार की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिन्हें अप्रैल माह की सम्मान राशि (2500 रुपये) उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गयी है:-

  1. अनगड़ा – 2790
  2. अरगोड़ा शहरी (नगर निगम) – 3067
  3. बड़गाईं शहरी (नगर निगम) – 2310
  4. बेड़ो – 4291
  5. बुण्डू – 1725
  6. बुण्डू नगर पंचायत (नगर निगम) – 690
  7. बुढ़मू – 3166
  8. चान्हो – 3648
  9. हेहल शहरी (नगर निगम) – 4557
  10. ईटकी – 2052
  11. कांके – 4933
  12. कांके शहरी (नगर निगम) – 348
  13. खलारी – 2103
  14. लापुंग – 2618
  15. माण्डर – 4348
  16. नगड़ी – 3764
  17. नगड़ी (नगर निगम) – 2272
  18. नामकुम – 3524
  19. नामकुम (नगर निगम) – 2372
  20. ओरमांझी – 3138
  21. राहे – 1716
  22. रातू – 3731
  23. सिल्ली – 4370
  24. सोनाहातू – 2073
  25. तमाड़ – 3767
  26. शहर (नगर निगम) – 6180

योजना अंतर्गत जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है लाभ के लिए उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। एक बार फिर से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा ऐसे लाभुकों से अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जा सके।

रांची जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य भी जारी है, अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के पश्चात शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More