“संजय यादव और मनोज झा के कहने पर मैं निर्णय नहीं लेता”, पार्टी के आंतरिक बैठक में बोले तेजस्वी –  भ्रम में नहीं रहें

News Saga Desk

पटना। आज तेजस्वी यादव ने पार्टी की आंतरिक बैठक में कई महत्पूर्ण बातें कहीं। उन्होंने साफ तौर से कहा कि मैं संजय यादव और मनोज झा के कहने पर निर्णय नहीं लेता। भ्रम में नहीं रहें। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कहा कि तीन से चार महीना का समय है। सभी लोग अपने काम में लग जाएं। मैं किसी को बैठने नहीं दूंगा। कहीं आना जान और किसी के साथ उठने बैठने से मैं उसका मानकर फैसला नहीं लेता। मेरा भाई हो, बहन हो, चाचा हो, काका हो या मामा हो। मैं किसी का सुनने वाला नहीं हूँ।एनडीए से सीखिए वो कितना गंभीर हैं। पहलगाम घटना हुआ वो फिर भी नहीं रुके। कानपुर का दौरा रद्द कर दिए लेकिन बिहार का दौरा रद्द नहीं किये। इतना गंभीर है एनडीए। गृह मंत्री अमित शाह का हर महीने चार से पांच दिन बिहार में रुकने की योजना है। कैबिनेट मिनिस्टर तो लगातार आ ही रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आपलोगों को सदस्यता अभियान चलाने के लिए बोला गया। लेकिन आप सबने क्या किया। अगर मैं बोल दूँ तो आप सभी की पोल खुल जाय। पार्टी कार्यालय में सकारात्मक माहौल की जगह नकारात्मक माहौल रहता है। कोई अनुशासन नहीं रहता। अगर यही हाल रहा तो मैं कार्यालय में ताला लगवा दूंगा। कार्यालय सकारात्मक माहौल बनाने के लिए है। लेकिन यहाँ उल्टा हो रहा है। सरकार बनने दीजिये। सभी को सम्मान देंगे। टिकट तो सिर्फ 243 ही न बंटेगा। उसमें भी हमलोग 150 सीट पर ही लड़ते हैं। बाकियों को अलग अलग संस्थानों में मौका देंगे। कौन जात वोट देता है, नहीं देता है। यह बोलने की जरूरत क्या है। यह बोलने से ही नुकसान होगा। जो दस बीस परसेंट देता है फिर वो भी नहीं देगा। ये सब कोई बोला नहीं करें।

तेजस्वी यादव ने बताया कि 4 मई को महागठबंधन की बड़ी बैठक है। सभी सांसद, विधायक, एमएलसी और संगठन के लोग मौजूद रहेंगे। समन्वय स्थापित करने के लिए यह बैठक अहम होगी। आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए भारत सरकार जो भी करे। हमलोग सरकार के साथ हैं। पहलगाम मामले में कोई फालतू का बयान नहीं देगा। हमारी लड़ाई धर्म पूछकर मारने वालों से भी है और जाति पूछकर मारने वालों से भी है।


Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More