IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

News Saga Desk

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कुल अंतरराष्ट्रीय विकेटों के मामले में महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। सिराज ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 200 विकेट पूरे किए।

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल करने वाले अपने तेजतर्रार गेंदबाजी के साथ सिराज के अंतराष्ट्रीय विकटों की संख्या अब 203 हो गई है। सिराज ने टेस्ट में 118, वनडे में 71 और टी20I में 14 विकेट चटकाए हैं। तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 201 (टेस्ट में 46, वनडे में 154 और टी20I में 1 विकेट) विकेट चटकाए हैं।

सिराज की धातक गेंदबाजी

यह उपलब्धि तब हासिल हुई जब सिराज ने तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिच पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने जोरदार पलटवार के बाद भारत ने दमदार वापसी की। बेन डकेट और जैक क्रॉली ने सिर्फ 77 गेंद पर 92 रन की साझेदारी की। डकेट के आउट होने से भारतीय टीम को राहत मिली।

इंग्लैंड की पारी को किया तहस-नहस

सिराज ने दोपहर के सत्र में मौके का पूरा फायदा उठाया और 8 ओवर के एक जबरदस्त स्पेल फेंककर इंग्लैंड के मध्य क्रम को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाजों ओली पोप, जो रूट और जैक बेथल को आउट किया। सिराज ने निप-बैकर्स और घातक यॉर्कर गेंदे फेंकी। उनकी सीम मूवमेंट और स्विंग पर उनकी पकड़ ने बता दिया है कि वह क्यों भारत के गेंदबाजी आक्रमण की शान बनते जा रहे हैं।

कृष्णा ने भी बिखेरा जलवा

प्रसिद्ध कृष्णा ने भी शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों सहित चार विकेट लिए। इसके चलते इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर सिमट गई और 23 रन की बढ़त हासिल की। हैरी ब्रूक ने 64 गेंद पर 53 रन की विस्फोटक पारी खेली। दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने लय पकड़ ली थी। यशस्वी के तेज नाबाद 51 रन और दूसरी पारी में 2 विकेट पर 75 रन बनाकर भारत ने 52 रन की बढ़त बना ली है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More