IND vs UAE: 27 गेंदों में लक्ष्य चेस कर भारत ने रचा इतिहास, T20I में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

News Saga Desk

भारत ने एशिया कप 2025 में अपने पहले मुकाबले में इतिहास रच दिया। 10 सितंबर को दुबई में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से हराया और T20I में गेंदों के बाकी रहने के मामले में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 57 रन पर ढेर हो गई। शिवम दुबे और कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया। दुबे ने तीन तो कुलदीप ने चार विकेट चटकाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने लक्ष्य को महज 4.3 ओवर (27 गेंदों) में हासिल कर लिया। ये मैच टीम इंडिया ने 93 गेंद बाकी रहते हुए अपने नाम कर एक नया इतिहास लिख दिया।

IND vs UAE: भारत की T20I में सबसे बड़ी जीत

दरअसल, भारत की सबसे बड़ी T20I जीत साल 2021 टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ आई थी, जब उसने 81 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की थी, लेकिन इस रिकॉर्ड को एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने तोड़ दिया और 93 गेंद बाकी रहते हुए टी20I में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की।

भारत की सबसे बड़ी T20I जीतें (गेंदें शेष रहने के आधार पर)

  • 93 गेंदें – भारत बनाम यूएई, दुबई 2025
  • 81 गेंदें – भारत बनाम स्कॉटलैंड, दुबई 2021
  • 64 गेंदें – भारत बनाम बांग्लादेश, हांगझोउ 2023
  • 59 गेंदें – भारत बनाम यूएई, मीरपुर 2016

IND vs UAE: कैसा रहा मैच का हाल?

एशिया कप 2025 में भारत बनाम यूएई (Ind vs Uae Asia Cup 2025) मैच में पहले बैटिंग करते हुए यूएई की पारी का आगाज अलीशान शराफू (17 गेंदों पर 22 रन) और वसीम मुहम्मद (22 गेंदों पर 19 रन) ने कुछ चौके लगाकर किया, लेकिन स्पिनरों के आते ही मध्य क्रम बिखर गया।

चाइनामैन कुलदीप यादव ने कमाल का खेल दिखाया और 2.1 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें शिवम दुबे का साथ मिला, जिन्होंने 4 रन देकर तीन विकेट लिए और यूएई की टीम तितर-बितर हो गई।  13.1 ओवर में सिर्फ 57 रन पर यूएई की टीम ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में 58 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तेजी से जीत हासिल की। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 30 रन बनाकर शानदार शुरुआत की।

उपकप्तान शुभमन गिल ने भी सिर्फ 9 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। कप्तान सूर्या ने 2 गेंद पर 7 रन की नाबाद पारी खेली और भारत ने 4.3 ओवर में 60/1 रन बनाकर जीत दर्ज की।  


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More