News Saga Desk
रांची। अगस्त को मोरहाबादी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में राज्यपाल झंडोत्तोलन करेंगे। सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन होगा। इसके बाद जवानों द्वारा परेड प्रस्तुत किया जाएगा और सलामी दी जाएगी।
बुधवार को मोरहाबादी मैदान में जवानों ने परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया। इस दौरान डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन सिन्हा ने जवानों से सलामी ली। इस बार परेड में बिहार पुलिस की एक टुकड़ी भी शामिल है, जो झारखंड के जवानों के साथ कदमताल करते दिखेंगे। एनसीसी और रांची पुलिस की एक-एक महिला जवान भी परेड में दम-खम दिखाएगी। इस बार भी परेड का नेतृत्व महिला पुलिस अधिकारी ही करेगी। सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री श्रुति को इसकी कमान दी गई है। इस बार परेड में कुल 14 बटालियन शामिल है।
जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश
डीसी ने परेड की सलामी लेने के बाद वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि पूरे शहर की सुरक्षा बढ़ाएं। सड़कों पर जितने गड्ढ़े है उसे तत्काल भरे। होटलों में जांच अभियान चलाएं। समारोह स्थल पर ऐसी व्यवस्था बनाएं कि कोई भी बाहरी व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री के साथ अंदर नहीं जा सके।
15 अगस्त को हो सकती है बारिश
झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 14 से 17 अगस्त तक बारिश की संभावना है। कई जिलों में गर्जन, तेज हवा के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
कल सुबह से शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद
स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। मोरहाबादी मैदान में वाहनों की भीड़ रोकने के लिए 16 ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। टीआरआई व दुर्गा मंदिर के बगल से आम लोगों के वाहनों का प्रवेश होगा।
No Comment! Be the first one.