भारत और ब्रिटेन अगले हफ्ते व्यापार समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। भारत और ब्रिटेन अगले हफ्ते मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस बहुप्रतीक्षित समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है।

आधि‍कारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि भारत और ब्रिटेन अगले हफ्ते एक बड़े मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। इस व्‍यापार समझौते से ब्रिटेन को होने वाले 99 फीसदी भारतीय निर्यात पर लगने वाले शुल्क समाप्त हो जाएंगे, चाहे वह चमड़ा हो, जूते हों, कपड़े आदि हों। इस पर कई महीनों से चर्चा जारी थी, दोनों देशों ने 6 मई को वार्ता समाप्‍त करने की घोषणा की थी।

उल्‍लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच बहुप्रतीक्षित इस समझौते के तहत भारत से चमड़ा, जूते और वस्त्र जैसे श्रम-प्रधान उत्पादों के निर्यात पर शुल्क समाप्त हो जाएगा। वहीं, ब्रिटेन से व्हिस्की और कारों का आयात सस्ता होगा। इससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच 2030 तक व्यापार दोगुना होकर 120 अरब डॉलर हो जाएगा। विश्व की पांचवीं और छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने पिछले तीन वर्षों की वार्ता के बाद इस समझौते तक पहुंचे।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More