भारत खेलेगा वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से 4-4 टेस्ट, सभी जीतने पर WTC में टॉप-2 का मौका

News Saga Desk

भारत ने इंग्लैंड में 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेलकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर जगह बना ली। टीम के 28 पॉइंट्स हैं। भारत को अब इसी साल होमग्राउंड पर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। दोनों को जीतकर टीम टॉप-2 टीमों में जगह बना सकती है।

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका टॉप-2 टीमें

WTC का नया साइकल भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से ही शुरू हुआ। इस दौरान वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने बांग्लादेश से घरेलू मैदान पर सीरीज खेलीं। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें अब तक कोई सीरीज नहीं खेल सकीं।

3 टेस्ट जीत से 100% पॉइंट्स लेकर ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर है। वहीं 1 जीत और 1 ड्रॉ से 67% पॉइंट्स लेकर श्रीलंका दूसरे नंबर पर है। भारत तीसरे, इंग्लैंड चौथे, बांग्लादेश पांचवें और वेस्टइंडीज छठे नंबर पर हैं। बाकी 3 टीमों का खाता नहीं खुला।

सीरीज ड्रॉ तो भारत को इंग्लैंड से ज्यादा पॉइंट्स क्यों?

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत और इंग्लैंड दोनों ने 2-2 टेस्ट जीते। वहीं दोनों के बीच 1 मुकाबला ड्रॉ रहा। एक जीत से 12 पॉइंट्स और 1 ड्रॉ से 4 पॉइंट्स मिलते हैं। इसलिए दोनों टीमों को पॉइंट्स तो 28-28 ही मिले, लेकिन इंग्लैंड पर ICC ने पेनल्टी भी लगा दी। तीसरे टेस्ट में स्लो ओवर रेट के कारण इंग्लैंड पर 2 पॉइंट्स की पेनल्टी लगे, जिस कारण उनके 26 पॉइंट्स हो गए और टीम चौथे नंबर पर खिसक गई।

भारत अब अक्टूबर में सीरीज खेलेगा

WTC के एक साइकल में टीमें 6 टेस्ट सीरीज खेलती हैं, 3 अपने होमग्राउंड पर और 3 विदेशी टीमों के होमग्राउंड पर। भारत ने इंग्लैंड में सीरीज खेल ली। अब टीम इसी साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगी। अगले ही महीने फिर टीम साउथ अफ्रीका से भी घर में ही 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगी।

होमग्राउंड पर चारों टेस्ट जीतकर टीम इंडिया के 76 पॉइंट्स हो जाएंगे। जिनसे 70% पॉइंट्स के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर पहुंच जाएगा। फिलहाल श्रीलंका के करीब 67% पॉइंट्स हैं। इस दौरान भारत का एक भी मैच ड्रॉ रहा तो टीम तीसरे नंबर पर ही रहेगी। इससे खराब नतीजे होने पर टीम नंबर-3 से नीचे भी जा सकती है। फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनाए रखनी हैं तो भारत को होमग्राउंड पर सभी मैच जीतने ही होंगे।

अगले साल न्यूजीलैंड और श्रीलंका से सीरीज

2026 में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और श्रीलंका जाकर 2-2 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। इनके नतीजों से तय होगा कि टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए आखिरी सीरीज में कितनी जीत की जरूरत पड़ेगी। भारत की आखिरी सीरीज फरवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होमग्राउंड पर ही होगी। कंगारू टीम पिछले 2 दौरों पर भारत को 1-1 टेस्ट हरा चुका है। इसलिए ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेनी होगी।

पिछला फाइनल नहीं खेल सका था भारत

WTC की शुरुआत ICC ने 2019 में की। इसके तहत 9 टीमें 2 साल तक आपस में 6 टेस्ट सीरीज खेलती हैं। 3 अपने होमग्राउंड पर और 3 विदेशी टीम के होमग्राउंड पर। सभी सीरीज के खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पोजिशन पर रहने वाली टीमों को फाइनल में एंट्री मिलती है।

2021 में भारत और न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई, जहां साउथैम्प्टन के स्टेडियम में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 2023 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, लेकिन टीम को द ओवल में 209 रन से हार का सामना करना पड़ गया। 2025 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल हुआ, द लॉर्ड्स स्टेडियम में प्रोटियाज टीम ने 5 विकेट से बाजी मारी और पहली बार ICC का वर्ल्ड टूर्नामेंट अपने नाम किया।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More