इंडियन आइडल 12′ के विनर पवनदीप की कार का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

News Saga Desk

‘इंडियन आइडल’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले सिंगर पवनदीप राजन एक कार दुर्घटना में घायल हो गए हैं। अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आए वीडियो में उन्हें बेड पर लेटे और डॉक्टर्स द्वारा इलाज करते देखा जा सकता है। पवनदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे उनके फैंस बेहद चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अभी इस हादसे को लेकर आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है।

पवनदीप का एक्सीडेंट कैसे और कब हुआ, इस बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं मिल पायी है। इसमें पवनदीप की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पवनदीप अस्पताल में बेड पर लेटे हुए किसी से बात करते नजर आ रहे हैं। पवनदीप को इंडियन आइडल 12वें सीज़न के विजेता का ताज पहनाया गया था। वह मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। ‘इंडियन आइडल’ के अलावा पवन ने शो ‘द वॉयस इंडिया सीजन 1’ भी जीता था।

पवनदीप राजन के वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘इंडियन आइडल’ का 12वां सीजन जीतने के बाद वह अपना खुद का सिंगिंग शो करते नजर आ रहे हैं। पवनदीप राजन के संगीत समारोहों में न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी उनके प्रशंसक शामिल होते हैं। सोनू निगम और सलीम मर्चेंट जैसे कई दिग्गज गायक पवन की गायकी की तारीफ करते नजर आए हैं। पवन के प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह इस हादसे से जल्द ही उबर जाएंगे।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More