इंडियन ऑयल का मुनाफा 153% बढ़कर ₹7,265 करोड़

News Saga Desk

मुंबई। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में 2,18,899 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। यह पिछले साल के मुकाबले 1.19% कम है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 2,21,533 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कुल कमाई में से सैलरी, टैक्स, कच्चे माल की कीमत जैसे खर्चे निकाल दें तो कंपनी के पास 7,265 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे (स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट) के रूप में बचे। पिछली तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर के मुकाबले यह 153% ज्यादा है। वहीं, सालाना आधार (2024 के जनवरी-मार्च) पर 50.17% बढ़ा है।

रेवेन्यू 1% घटकर ₹2.18 लाख करोड़ रहा

चौथी तिमाही में इंडियन ऑयल ने अपने संचालन और प्रोडक्ट-सर्विस बेचकर 2,17,725 करोड़ रुपए का राजस्व यानी रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर यह 1% कम हुआ है। जनवरी-मार्च 2024 में कंपनी ने 2,19,876 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More