एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम पर चमका भारतीय रेलवे का पवेलियन, हाई-स्पीड ट्रेन मॉडल्स बने आकर्षण

News Saga Desk

नई दिल्ली : नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार भारतीय रेलवे का पवेलियन सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। हॉल नंबर 4 और 5 में लगा रेलवे का यह भव्य पवेलियन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम पर सजाया गया है, जहां सुबह से शाम तक भारी भीड़ उमड़ रही है।

रेलवे ने यहां अपने नए प्रोजेक्ट, हाई-स्पीड ट्रेनों और भविष्य की तकनीकों को दिलचस्प मॉडलों और थ्री-डी अनुभवों के जरिए प्रदर्शित किया है। वंदे भारत, अमृत भारत, नमो भारत के साथ हाइड्रोजन ट्रेन और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के मॉडल सबसे ज्यादा आकर्षण बटोर रहे हैं।

रेलवे के इतिहास को दर्शाती 1960 से प्रकाशित पत्रिकाएं भी यहां प्रदर्शित की गई हैं। साथ ही पीआर जोन में थ्री-डी अनुभव केंद्र बनाया गया है, जहां लोग वर्चुअल रूप से कश्मीर में बर्फीली रेल यात्रा का अनुभव लेते हैं।

पवेलियन में देश भर के प्रमुख रेल प्रोजेक्टों के मॉडल भी देखने को मिल रहे हैं—जैसे दुनिया के सबसे ऊंचे चेनाब ब्रिज का मॉडल, जो एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है। पूर्वोत्तर के बैराबी–साएरंग प्रोजेक्ट, मिजोरम के सबसे ऊंचे पिलर वाले ब्रिज, तथा पंबन ब्रिज के मॉडल भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के 33.40 किमी लंबे कटनी ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट का मॉडल यह दिखाता है कि कैसे पैसेंजर और मालगाड़ियों को अलग-अलग मार्ग देकर कंजेशन कम किया जाएगा।

स्टॉल पर मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की विस्तृत जानकारी भी दी गई है। 508 किमी लंबे इस कॉरिडोर पर 320 किमी/घंटा की गति से ट्रेन मात्र 2 घंटे 7 मिनट में यात्रा पूरी करेगी।

इंटरएक्टिव क्विज, डिजिटल सेल्फी प्वाइंट और चेनाब ब्रिज का थ्री-डी सिमुलेशन भी लोगों का खास ध्यान खींच रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस पवेलियन का उद्देश्य जनता को यह दिखाना है कि भारतीय रेल किस गति से आधुनिक तकनीकों के

Read More News

झारखंड में शिक्षा विभाग के फर्जी वादों का खुलासा, भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाताओं को बताया

रांची | राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाता...

Read More