News Saga Desk
बीजिंग। चीन में SCO समिट के दूसरे दिन भारत को बड़ी सफलता मिली है। घोषणापत्र में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की गई है। इस दौरान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। घोषणा पत्र में कहा गया कि इस हमले के अपराधियों, आयोजकों और उन्हें समर्थन देने वालों को सजा दिलाना जरूरी है। गौरतलब है कि इससे पहले जून में हुई रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान SCO के घोषणापत्र में पहलगाम हमले का जिक्र भी नहीं था। इसे लेकर भारत ने नाराजगी जताई थी। साथ ही इस पर साइन करने से इनकार कर दिया था।
मोदी बोले- कुछ देशों को आतंकवाद के खुले समर्थन की छूट क्यों
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन दौरे के आज आखिरी SCO की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बताया। उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए इसे आतंकवाद का सबसे बुरा रूप बताया। मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद को पिछले चार दशकों से झेल रहा है। पीएम ने सवाल उठाया कि कुछ देशों का आतंकवाद को खुला समर्थन कैसे स्वीकार किया जा रहा है।
SCO समिट से जुड़ी तस्वीरें

मोदी, पुतिन और जिनपिंग फोटो सेशन के बाद एकसाथ दिखे।

पुतिन और मोदी ने एक दूसरे को गले लगाया।

SCO मंच पर पुतिन से बात करते रहे मोदी, बाजू में खड़े पाकिस्तानी PM शहबाज टकटकी लगाए देखते रहे।

SCO की बैठक से पहले सदस्य देशों के नेता फोटो सेशन में शामिल हुए।
‘आतंकवाद को खुला समर्थन स्वीकार्य नहीं’
मोदी ने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आतंकवाद पर किसी भी तरह का दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा,
यह हमला मानवता में विश्वास रखने वाले हर देश और व्यक्ति के लिए चुनौती है। ऐसे में यह स्वाभाविक सवाल है कि क्या कुछ देशों द्वारा आतंकवाद को दिया जा रहा खुला समर्थन स्वीकार किया जा सकता है।
#WATCH | "We have to say clearly and unanimously that no double standards are acceptable on terrorism…" says Prime Minister Narendra Modi at the Shanghai Cooperation Council (SCO) Members Session in Tianjin, China
— ANI (@ANI) September 1, 2025
PM Modi says, "… This attack was an open challenge to every… https://t.co/n9LlMc91Kq pic.twitter.com/UtlvwlHo5B
No Comment! Be the first one.