News Saga Desk
इंडिगो एयरलाइंस पिछले तीन दिनों से ऑपरेशन और रोस्टर सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी गड़बड़ी से जूझ रही है, जिसका सीधा असर उड़ानों की नियमितता पर पड़ रहा है। शनिवार को भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। इससे पहले शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सभी 26 जोड़ी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्रियों की दिक्कतें बढ़ीं
पटना एयरपोर्ट पर फंसे कई यात्रियों ने अपनी-अपनी समस्याएं साझा कीं।
- आजाद खान ने बताया कि उनका पटना से दिल्ली और फिर दुबई का सफर तय था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने के कारण उन्हें यात्रा टालनी पड़ी।
- सचिन कुमार ने कहा कि पटना से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई और एयरलाइंस ने अब 8 दिसंबर की तारीख का टिकट दिया है।
- अशोक कुमार ने कहा कि हैदराबाद की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। वह प्रयागराज से पटना आए थे और डॉक्टर का अपॉइंटमेंट भी रद्द करना पड़ा।
- अफजल हसन अपने छोटे बच्चों के साथ दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कैंसिलेशन की जानकारी मिली।
- मोहम्मद आरिफ ने बताया कि पटना से दिल्ली और फिर मस्कट जाना था। फ्लाइट कैंसिल होने से उनकी नौकरी पर असर पड़ने की आशंका है।
यात्रियों के लिए कंट्रोल रूम एक्टिव
इस बीच इंडिगो एयरलाइंस ने बयान जारी कर यात्रियों की असुविधा पर खेद जताया है और कहा है कि अगले तीन दिनों में उड़ानों का शेड्यूल सामान्य करने की कोशिश की जाएगी।
पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय किया है। इसके लिए नंबर जारी किए गए हैं— 0612-220797 और 9471000714। साथ ही, एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा फंसे यात्रियों को फूड पैकेट भी उपलब्ध कराए गए।
No Comment! Be the first one.