लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर से टकराया अमेरिकन एयरलाइंस का विमान

News Saga Desk

वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात को एक यात्री विमान और एक हेलिकॉप्टर टकरा गए। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 लोग सवार थे। CBS न्यूज के मुताबिक अब तक 18 शव बरामद कर लिए गए हैं। वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई। हादसा US एयरलाइन्स के CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और सेना के ब्लैक हॉक (H-60) हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। सेना के अधिकारियों के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे। अमेरिकन एयरलाइन्स का जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था। कंपनी ने रात 9 बजे के बाद इस हादसे की पुष्टि की। अधिकारियों के मुताबिक रात 8:50 बजे रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के पास विमान हादसे की कई कॉल आईं। फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। दोनों विमानों का मलबा पोटोमैक नदी में है।

रेस्क्यू के लिए गोताखोरों को नदी में उतारा

CNN के मुताबिक लोगों के रेस्क्यू के लिए गोतोखोरों को पोटोमैक नदी में उतारा गया है। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक प्लेन हादसे के बाद पानी में जिंदा बचे पैसेंजर्स को लिए खतरा हो सकता है। वॉशिंगटन का तापमान जीरो डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में पानी में गिरे लोगों को 20-30 मिनट के भीतर हाइपोथर्मिया शुरू हो सकता है। कंसास के सीनेटर रोजर मार्शल ने X पर कहा- मुझे वॉशिंटगटन DC आने वाले प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त की खबर मिली है। हम लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम आपसे हर एक यात्री और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करने की अपील करते हैं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक अमेरिकन एयरलाइंस का यह प्लेन रीगन नेशनल एयरपोर्ट (DCA) के रनवे 33 के पास पहुंच रहा था, तभी ब्लैकहॉक H-60 हेलिकॉप्टर से टकरा गया। हादसे वाला CRJ700 बॉम्बार्डियर प्लेन लोकल उड़ान के लिए डिजाइन किया गया था और इसमें 68 से 73 यात्री बैठ सकते हैं।


Read More News

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

झारखंड शराब घोटाले में बड़ा खुलासा: सिद्धार्थ सिंघानिया का दावा, विनय चौबे थे मास्टरमाइंड

झारखंड में करोड़ों रुपये के चर्चित शराब घोटाले की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में...

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

Read More