पाक  चीफ ने उगला जहर, कहा-हम हिन्दुओं से हर क्षेत्र में अलग

News Saga Desk

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत और हिन्दुओं के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सोचा कि हम जीवन के हर क्षेत्र में हिन्दुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है। हमारे रीति रिवाज अलग हैं और हमारी संस्कृति व सोच भी अलग है। यह द्वि-राष्ट्र की आधार शिला है, जिसे डाला गया था। हम दो देश हैं, एक देश नहीं हैं। पाकिस्तान के बनाने के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया।

पाक सेना प्रमुख ने बीते दिन इस्लामाबाद में प्रवासी पाकिस्तानियों के सम्मेलन में किसी मौलाना की तरह कहा कि पाकिस्तान की नींव कलमे के आधार पर रखी गई थी। किसी को भी पाकिस्तान की इस कहानी को कभी नहीं भूलना है। इस बात को अपनी अगली पीढ़ी को बताएं, जिससे वह पाकिस्तान के साथ अपने जुड़ाव को महसूस कर सकें। इसी तरह हमारी तीसरी, चौथी या फिर पांचवी पीढ़ी हो, सभी को पता होना चाहिए कि पाकिस्तान उनके लिए क्या है।

उन्होंने कहा कि आज तक इंसानियत की तारीख में सिर्फ दो रियासतें हैं, जो कि कलमें की बुनियाद पर बनी हैं। पहले जो भी है वह रियासत है तैयबा। क्योंकि तैयबा को हमारे नबी ने नाम दिया था। कुरान में उसका नाम हैं यस रब, जिसे आज मदीना कहते हैं। दूसरी रियासत पाकिस्तान है। 1300 साल बाद अल्लाह ने इसकी बुनियाद कलमे पर रखी है। हैरत की बात तो यह रही कि जब आर्मी चीफ यह तकरीर कर रहे थे, उस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी इस बात पर आर्मी चीफ को नहीं टोका।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More