पाकिस्तान के सांसदों के वेतन में 300 प्रतिशत की वृद्धि

News Saga Desk

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संघीय सरकार ने सांसदों के वेतन में लगभग 300 प्रतिशत की वृद्धि की है। सरकार ने इस वृद्धि को जायज ठहराते हुए कहा कि अब सांसदों का वेतन संघीय सचिवों के वेतन के बराबर हो जाएगा। डॉन समाचार पत्र ने नेशनल असेंबली सचिवालय के सूत्र के हवाले से खबर दी है कि नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने प्रधानमंत्री की मंजूरी के बाद सांसदों के वेतन में वृद्धि की अधिसूचना जारी कर दी है।

डॉन की खबर के अनुसार, सांसदों को जनवरी महीने का संशोधित वेतन मिल चुका है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बावजूद नेशनल असेंबली की वित्त समिति की हाल ही में आयोजित बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों ने इस मामले में अभूतपूर्व एकता दिखाई थी। स्पीकर अयाज सादिक की अध्यक्षता वाली इस समिति ने प्रत्येक एमएनए और सीनेटर के मासिक वेतन को 519,000 रुपये तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इससे पहले सांसदों को 180,000 रुपये मासिक वेतन मिलता था।

नेशनल असेंबली सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, वित्त समिति की बैठक से पहले पीपीपी, पीटीआई और पीएमएल-एन सहित सभी मुख्यधारा के दलों के नेताओं ने स्पीकर सादिक से मुलाकात की थी। मौजूदा वेतन वृद्धि सात साल बाद की गई है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More