ट्रंप ने सेना के टॉप जनरल को किया बर्खास्त,अश्वेत जनरल 2020 के ब्लैक लाइव्स मैटर के सपोर्टर भी थे

News Saga Desk

वॉशिंगटन डीसी। डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार रात देश के सबसे बड़े मिलिट्री अफसर को अचानक हटा दिया। इस अफसर का नाम चार्ल्स सी क्यू ब्राउन जूनियर है, जो सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ (JCS) के चेयरमैन थे। जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ अमेरिका के रक्षा विभाग के सबसे सीनियर मिलिट्री लीडर्स का ग्रुप है। यह ग्रुप राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, होमलैंड सिक्योरिटी काउंसिल और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल को सैन्य मामलों पर सलाह देता है। सी क्यू ने 2020 में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन का सार्वजनिक तौर पर समर्थन किया था। यह आंदोलन अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद शुरू हुआ था। तब सी क्यू एयरफोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ थे। उस वक्त ट्रम्प राष्ट्रपति के पद पर थे। ट्रम्प के 2020 चुनाव में हुई हार के पीछे इस आंदोलन की बड़ी भूमिका मानी जाती है।न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चार्ल्स सी क्यू ब्राउन जूनियर के अलावा रक्षा विभाग के 5 और अफसरों को निकाला गया है।

सी क्यू के अलावा 5 अफसर और बर्खास्त

सी क्यू के अलावा 5 और पेंटागन अफसर बर्खास्त हुए हैं। इनमें पहली बार नौसेना की जिम्मेदारी संभालने वाली महिला अफसर एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी, एयर फोर्स के डिप्टी चीफ जेम्स स्लाइफ के अलावा आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के 3 टॉप वकील शामिल हैं। फिलहाल इनके नामों का खुलासा नहीं हुआ है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More