आईपीएल 2026: संजू सैमसन बने सबसे महंगे ट्रेडेड खिलाड़ी, जडेजा और शमी की टीम बदली

NEWS SAGA DESK

आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजियों ने आठ बड़े ट्रेड को अंतिम रूप दे दिया है, जिनमें सबसे चर्चित डील संजू सैमसन की रही। चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से सैमसन को 18 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है। इसके बदले राजस्थान को रवींद्र जडेजा (14 करोड़) और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन (2.5 करोड़) मिले हैं।

संजू सैमसन ने इस ट्रेड के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे ट्रेड वैल्यू वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड बना लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड कैमरून ग्रीन के नाम था, जिन्हें आरसीबी ने 17.5 करोड़ में मुंबई से ट्रेड किया था। 4,000 से ज्यादा रन और 2024 में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ सीजन खेलने वाले सैमसन अब CSK की बल्लेबाजी को नई मजबूती देंगे।

इधर, पूर्व CSK कप्तान रवींद्र जडेजा की ‘घर वापसी’ हो गई है। अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान से करने वाले जडेजा फिर से उसी टीम के लिए खेलेंगे। 250+ मैच खेलने वाले जडेजा लीग के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। ट्रेड के बाद उनकी फीस 18 करोड़ से घटाकर 14 करोड़ की गई है।

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी टीम बदल चुके हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद से 10 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है। 2023 में पर्पल कैप जीतने वाले शमी को उनके अनुभव के लिए एक बार फिर बड़ी कीमत मिली है।

उधर, लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे को भी एक और मौका मिला है। वे सफल ट्रेड के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स छोड़कर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट रहे हैं। उन्हें 30 लाख की मौजूदा फीस पर ही MI ने वापस लिया है।

इसी के साथ कई अन्य खिलाड़ियों का भी ट्रेड हुआ है, जिसकी विस्तृत सूची फ्रेंचाइजी ने जारी कर दी है।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More