IPL 2026: लीग स्टेज में सिर्फ एक बार भिड़ेंगी CSK और RCB, फैन्स को झटका

News Saga Desk

आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैन्स के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया है कि इस सीजन में लीग स्टेज के दौरान दोनों टीमें केवल एक ही बार आमने-सामने होंगी।

आकाश चोपड़ा ने बताया कि टूर्नामेंट के फॉर्मेट को संतुलित रखने के लिए इस बार टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम कुल 14 मुकाबले खेलेगी। यदि सभी टीमें एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़तीं, तो मैचों की संख्या 18 हो जाती। इसी कारण ग्रुप सिस्टम लागू किया गया है।

एक ही ग्रुप की टीमें भिड़ेंगी सिर्फ एक बार

नए फॉर्मेट के अनुसार, एक ही ग्रुप में शामिल टीमें आपस में केवल एक बार भिड़ेंगी, जबकि दूसरे ग्रुप की टीमों के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे।

आकाश चोपड़ा के अनुसार, CSK और RCB एक ही ग्रुप में हैं, इसलिए दोनों के बीच लीग स्टेज में सिर्फ एक ही मुकाबला होगा।

CSK और मुंबई इंडियंस के बीच दो बार टक्कर

दिलचस्प बात यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस सीजन में दो बार मुकाबला होगा, क्योंकि दोनों अलग-अलग ग्रुप में शामिल हैं, इसी तरह CSK की सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ भी दो-दो भिड़ंत होंगी।

ग्रुप में शामिल टीमें

पहला ग्रुप,

चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स

दूसरा ग्रुप,

मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स

पहले मुकाबले में RCB ने मारी बाजी

CSK और RCB के बीच 5 अप्रैल को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रन से जीत दर्ज की थी। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए थे, जिसके जवाब में CSK की टीम 207 रन पर सिमट गई थी।

फैन्स के लिए क्यों खास है यह बदलाव

CSK और RCB के बीच मुकाबला हमेशा से हाई-वोल्टेज माना जाता है। ऐसे में दोनों टीमों का सिर्फ एक बार आमने-सामने आना फैन्स के लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। हालांकि, नए फॉर्मेट के चलते टूर्नामेंट में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है।

Read More News

गढ़वा में देह व्यापार का बड़ा खुलासा: तीन होटलों पर छापेमारी, नाबालिगों समेत मैनेजर गिरफ्तार

गढ़वा: जिले में कथित देह व्यापार के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की...

रांची में 5 साल से पुराने लंबित मामलों पर बड़ा अपडेट: SSP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर दिया तेजी से निपटान का निर्देश

रांची: एसएसपी राकेश रंजन ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यानि (वीसी) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण...

Read More