इस्लामाबाद ब्लास्ट के बाद दहशत में श्रीलंकाई टीम, पाकिस्तान-श्रीलंका वनडे सीरीज टली

NEWS SAGA DESK

हैदराबाद: पाकिस्तान एक बार फिर आतंकवाद के साये में घिर गया है। इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती बम विस्फोट के बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रही वनडे सीरीज को टाल दिया गया है। धमाके के समय श्रीलंकाई खिलाड़ी उसी इलाके में ठहरे हुए थे, जिससे टीम के सदस्यों में दहशत फैल गई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम में से आठ खिलाड़ियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर स्वदेश लौटने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों ने दूसरे वनडे से कुछ घंटे पहले ही पाकिस्तान छोड़ने का निर्णय लिया। हालांकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अभी इस पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने श्रीलंकाई टीम को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस्लामाबाद में टीम से मुलाकात की और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने घोषणा की कि सीरीज के बाकी मुकाबले अब 14 और 16 नवंबर को खेले जाएंगे।

इस बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को चेतावनी दी है कि यदि वे दौरे से हटते हैं तो उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला वनडे 11 नवंबर को खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 19 नवंबर से पाकिस्तान में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ टी20 ट्राई सीरीज भी होनी है।

बता दें कि पाकिस्तान में श्रीलंका की टीम पहले भी आतंकी हमले का शिकार हो चुकी है। 3 मार्च 2009 को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के पास उनकी टीम बस पर हमला हुआ था, जिसमें सात खिलाड़ी घायल और आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More