इजराइल ने गाजा के अस्पताल में छुपे दो हमास कमांडर मारे

News Saga Desk

गाजा पट्टी। इजराइल के सुरक्षा बलों ने गाजा के नासिर अस्पताल परिसर में हमला कर वहां मौजूद आतंकी समूह हमास के प्रभावशाली दो कमांडरों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया। इनमें से एक हमास के गाजा ब्रिगेड का डिप्टी कमांडर अहमद सलमान अवज शिमाली और दूसरा शेजैया बटालियन का कमांडर जमील उमर उर्फ जमील वाडिया शामिल है।

इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक्स पर यह सूचना साझा की है। आईडीएफ ने दावा किया है कि अहमद सलमान 7 अक्टूबर के नरसंहार की योजना तैयार करने में शामिल था। कमांडर जमील उमर ने 16 वर्षीय डैनियल विफ्लिक की हत्या की थी। इसके अलावा दक्षिणी गाजा में हमास के प्रमुख रणनीतिकार सलाह अल-बरदाविल को मार गिराया गया। इस बीच गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक गाजा में 50,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों में 41 और मौतों की सूचना दी है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More