कोम शहर में इजराइली हमला: फोर्डो संयंत्र के पास विस्फोट, आवासीय इमारत में आग, दो की मौत

News Saga Desk

तेहरान (ईरान)। इजराइल ने ईरान के कोम शहर में हमला किया है। कोम को ईरान का सबसे पवित्र शहर माना जाता है। ईरान का शक्तिशाली फोर्डो ईंधन संवर्धन संयंत्र कोम में एक पहाड़ के नीचे है। इजराइल के कोम शहर की एक अवासीय इमारत में की गई बमबारी में दो लोगों की मौत हो गई।

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने ईरान के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से यह खबर प्रसारित की है। इसमें कहा गया है कि शनिवार को मध्य ईरानी शहर कोम में एक आवासीय इमारत पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इमारत की चौथी मंजिल पर हुए हमले की सूचना इजराइल रक्षा बलों के यह कहे जाने के कुछ समय बाद मिली कि उसने ईरान में हमलों की एक नई लहर शुरू कर दी है।

सीएनएन के अनुसार, कोम प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता मोर्टेजा हैदरी के बयान के आधार पर ईरानी मीडिया ने कहा कि मारे गए लोगों में से एक 16 वर्षीय लड़का भी है। अमेरिकी चैनल का कहना है कि जियोलोकेटेड वीडियो में दक्षिण-पश्चिमी कोम में एक इमारत को हुए नुकसान को दिखाया गया है। वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों पर आग लगी हुई है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More