ईरान के 6 एयरपोर्ट पर इजराइली हमला: 15 जेट और हेलिकॉप्टर तबाह, जवाब में ड्रोन ढेर

News Saga Desk

तेहरान/तेल अवीव। इजराइली सेना ने ईरान के छह एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया है। इनमें मशहद, तेहरान, हमादान, देजफुल, शाहिद बख्तरी और तबरीज के एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। सेना ने बयान जारी कर बताया कि उसने ड्रोन हमलों के जरिए ईरान के 15 सैन्य विमान और हेलिकॉप्टर नष्ट कर दिए हैं।

इन हमलों में हवाई पट्टियों, अंडरग्राउंड बंकरों, एक ईंधन भरने वाले विमान और ईरान के F-14, F-5 और AH-1 जैसे लड़ाकू विमानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। दूसरी तरफ ईरान ने भी इजराइल के एक हर्मीस ड्रोन को मार गिराया है। इससे पहले सुबह इजराइली एयरफोर्स ने रविवार देर रात ईरान के शाहरुद में बैलिस्टिक मिसाइल का इंजन बनाने वाली फैक्ट्री पर बमबारी की। यह जगह इजराइल से करीब 2000 किलोमीटर दूर है। इस हमले में इंजन बनाने वाली कई मशीनें और जरूरी इक्विपमेंट तबाह हो गए। इसके अलावा इजराइल ने तेहरान, केरमानशाह और हमादान में भी एयर स्ट्राइक की।

इजराइल-ईरान संघर्ष के 5 फुटेज

अमेरिका के स्टेल्थ B-2 बॉम्बर्स विमान रविवार को ईरान पर हमला करने के बाद अपने बेस पर लौट आए।

अमेरिका के स्टेल्थ B-2 बॉम्बर्स विमान रविवार को ईरान पर हमला करने के बाद अपने बेस पर लौट आए।

ईरान की इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर रविवार को अमेरिकी हमले के बाद की सैटेलाइट इमेज।

ईरान की इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर रविवार को अमेरिकी हमले के बाद की सैटेलाइट इमेज।

ईरान ने भी रविवार को इजराइल पर मिसाइल अटैक किए। इजराइल के नेस जियोना में तबाह इमारतों की तस्वीर।

ईरान ने भी रविवार को इजराइल पर मिसाइल अटैक किए। इजराइल के नेस जियोना में तबाह इमारतों की तस्वीर।

ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार को अमेरिकी हमले के खिलाफ रैली निकाली गई। रैली के दौरान एक बच्चा अपने पिता के कंधे पर बैठकर प्रदर्शन में शामिल हुआ।

ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार को अमेरिकी हमले के खिलाफ रैली निकाली गई। रैली के दौरान एक बच्चा अपने पिता के कंधे पर बैठकर प्रदर्शन में शामिल हुआ।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी रविवार को ईरान पर हमले के खिलाफ रैली निकाली गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प को वॉर क्रिमिनल बताया।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी रविवार को ईरान पर हमले के खिलाफ रैली निकाली गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प को वॉर क्रिमिनल बताया।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More