JAC ने जारी की कक्षा 8, 9 और 11 की परीक्षा तिथियां, OMR शीट पर होंगी सभी परीक्षाएं

News Saga Desk

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8, कक्षा 9 और इंटरमीडिएट (कक्षा 11) की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परिषद की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी विषयों की परीक्षाएं OMR शीट पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। जैक ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और विद्यार्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

कक्षा 8 की परीक्षा कार्यक्रम

  • तारीख: 24 फरवरी, दो पालियों में
  • पहली पाली: सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
    (हिंदी, अंग्रेजी या अन्य भाषा में से किसी एक विषय की परीक्षा)
  • दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
    (गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान)
  • प्रश्नपत्र: प्रत्येक विषय में 50 अंकों के MCQ
  • आंतरिक मूल्यांकन: 100 अंक, स्कूल स्तर पर
  • एडमिट कार्ड: 14 फरवरी से जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध
  • आंतरिक मूल्यांकन अंक अपलोड: 26 फरवरी से 10 मार्च 2026

कक्षा 9 की परीक्षा कार्यक्रम

  • तारीख: 28 फरवरी और 2 मार्च 2026, दो पालियों में
  • 28 फरवरी:
    • पहली पाली – हिंदी A, हिंदी B, अंग्रेजी
    • दूसरी पाली – गणित, विज्ञान
  • 2 मार्च:
    • पहली पाली – सामाजिक विज्ञान और अन्य भाषा
  • प्रश्नपत्र: प्रत्येक विषय में 40 अंकों के MCQ
  • आंतरिक मूल्यांकन: 10 अंक, स्कूल स्तर पर
  • एडमिट कार्ड: 20 फरवरी से उपलब्ध
  • आंतरिक मूल्यांकन अंक अपलोड: 5 मार्च से 15 मार्च 2026

कक्षा 11 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा कार्यक्रम

  • तारीख: 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026, दो पालियों में
  • पहली पाली: सुबह 10:45 बजे से 12:00/1:00 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से 3:15/5:15 बजे तक
  • विषय: कोर लैंग्वेज, फिजिक्स, केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, बायोलॉजी एवं वैकल्पिक विषय
  • प्रश्नपत्र: प्रत्येक विषय में 40 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न
    (कुछ विषयों में परीक्षा 80 या 120 अंकों की होगी)
  • आंतरिक मूल्यांकन अंक अपलोड: 2 मार्च 2026 तक

जैक ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा संचालन के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जा सकती है।

Read More News

Read More