जगुआर लैंड रोवर ने अपने वाहनों के दाम 30.4 लाख रुपये तक घटाये, नई कीमतें लागू

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने मंगलवार को वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती का लाभ ग्राहकों को देने के लिए अपने वाहनों के दाम में 4.5 लाख रुपये से 30.4 लाख रुपये तक की कटौती करने का ऐलान किया है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस कटौती से ग्राहकों को रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी ब्रांडों के पूरे पोर्टफोलियो में 4.5 लाख रुपये से 30.4 लाख रुपये तक की कीमत में लाभ मिलेगा। वोल्वो कार इंडिया ने एक बयान में कहा कि वह 22 सितंबर से अपने आईसीई पोर्टफोलियो पर वाहनों की कीमतों में 6.9 लाख रुपये तक की कटौती करेगी।

जेएलआर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा कि लक्‍जरी वाहनों पर जीएसटी दर को तर्कसंगत बनाना ग्राहकों और उद्योग दोनों के लिए एक स्वागत योग्य कदम है। ये कदम बहुप्रतीक्षित प्रोत्साहन प्रदान करेगा और भारत के लक्ज़री बाज़ार के प्रति हमारे विश्वास और प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More